लाइव न्यूज़ :

सरकार तेल, गैस खोज को बढ़ावा देने के लिये एडीआर के परिचालन को लेकर कंपनी गठित करेगी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी तेल और गैस की खोज और निकासी के जरूरी भूगर्भीय सूचनओं के प्रबंध के लिए सरकार देश के पहले ‘नेशनल डाटा रिपोजिटरी’ (एनडीआर) के स्वामित्व एवं परिचालन को लेकर एक कंपनी गठित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआर आंकड़ों का संग्रह और उसे संरक्षित रखने वाला एक केंद्र है जो अवसादी चट्टानों के बारे में सूचनाएं रखता है। इसका मकसद तेल एवं गैस की खोज और उत्पादन को गति देना है।

भविष्य में तेल एवं गैस खोज और उत्पादन में उपयोग को लेकर देश के वृहत अवसदी बेसिन से जुड़े आंकड़ो को प्राप्त कर उसे संरक्षित रखने के लिये एनडीआर का गठन 2017 में हुआ। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमरनाथ ने कहा, ‘‘सरकार ने यह निर्णय किया है कि एनडीआर को एक अलग स्वतंत्र कंपनी में हस्तातंरित किया जाएगा।’’

यहां खोज और उत्पादन विषय पर एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय कर लिया गया है और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

एनडीआर भूकंपीय और अन्य जरूरी आंकड़े एकत्रित करेगा और उसे संग्रह करेगा जिसका उपयोग कोई भी कंपनी देश में तेल एवं एवं गैस की संभावना का पता लगाने के लिये शुल्क देकर कर सकती है।

इससे खुला क्षेत्र लाइसेंस व्यवस्था को मदद मिलेगी जहां कंपनियां उन जगहों को चयन कर सकती हैं, जहां वह खोज व उत्पादन करना चाहती हैं।

एनडीआर फिलहाल हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय से संबद्ध है और इसके कार्यो का वित्त पोषण सरकार करती है।

एनडीआर को अलग स्वतंत्र कंपनी के रूप में गठित करने पीछे मकसद इसके परिचालन को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। कंपनी उन इकाइयों से शुल्क लेकर आंकड़े देगी जो इस क्षेत्र में निवेश करना चाह रहे हैं। इससे कंपनी के कार्यों के लिये पैसा प्राप्त होगा।

अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार कंपनियों को तेल एवं गैस खोज और उत्पादन लाइेंस सभी जरूरी पर्यावरण और अन्य मंजूरी के साथ देने पर विचार कर रही है ताकि उत्पादन में लगने वाला समय कम हो।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद कारोबार को सुगम बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?