लाइव न्यूज़ :

सरकार की सार्वजनिक परिवहन, लॉजिस्टिक को पूरी तरह से स्वच्छ ऊर्जा चालित बनाने की योजना: गडकरी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई वाहनों (लॉजिस्टिक) को 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित करने की योजना बनायी है। उन्होंने यह भी कहा कि देश ने पिछले एक दशक में हरित ऊर्जा की पहुंच में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

उद्योग मंडल सीआईआई के ‘ऑनलाइन’ आयोजित कर्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भारत 2022 तक 1,75,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक दशक में, भारत ने अक्षय ऊर्जा के एकीकरण को बढ़ाते हुए हरित ऊर्जा पहुंच में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है ... हमने सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई वाहनों को 100 प्रतिशत हरित और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत से चलाने की योजना बनाई है।’’

गडकरी ने कहा कि देश फिलहाल नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता के मामले में 5वें स्थान पर है। सरकार की अनुकूल नीतियों और पहलों के साथ, भारत 2030 तक 4,50,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को भी पार कर जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत तेजी से आवाजाही के वैकल्पिक साधनों को विकसित कर रहा है। इसमें रोपवे, केबल कार फुनिक्युलर रेल (केबल रेलवे) आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महाराष्ट्र में क्रिकेट मैच बाधित, स्थानीय नेता ने पिच पर चला दिया ट्रैक्टर, वजह आपको चौंका सकती है

विश्वईरान ने अमेरिका के साथ तत्काल बातचीत से किया इनकार, कहा- 'बातचीत के अगले दौर के लिए हमारे पास कोई योजना नहीं'

विश्वरेसलमेनिया 42 में हार के बाद Brock Lesnar ने उतारे ग्लव्स-शूज़… क्या यही था फाइनल गुडबाय?

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना