लाइव न्यूज़ :

कोयला ब्लॉकों की नीलामी की योजना, रोड शो करेगी सरकार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर सरकार ने डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में शुष्क ईंधन की कमी को देखते हुए कोयला ब्लॉकों की नीलामी की योजना बनाई है। इससे खदान वाले राज्यों का राजस्व बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यह घटनाक्रम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि कोयला मंत्रालय ने पिछले महीने 88 कोयला खदानों के लिए वाणिज्यिक कोयला खनन के तीसरे दौर की शुरुआत की है।

कोयला मंत्रालय कानून और नियमों में संशोधनों के बारे में जानकारी देने और निजी क्षेत्र की रुचि और भागीदारी बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रोड शो आयोजित करने की भी योजना बना रहा है।

कोयला मंत्रालय के एक नोटिस के मुताबिक, ये रोड शो रांची, हैदराबाद और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्रालय कार्यक्रम प्रबंधन भागीदार की नियुक्ति करेगा।

देश में 350 अरब टन का अनुमानित कोयला भंडार है। कोयला भंडार के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। हालांकि, कोयले की 25 प्रतिशत मांग आज भी आयात से ही पूरी की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार