लाइव न्यूज़ :

सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी बिक्री के लिये इस सप्ताह कर सकती है रूचि पत्र आमंत्रित

By भाषा | Updated: December 20, 2020 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सरकार इस सप्ताह शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) के निजीकरण के लिये बोली आमंत्रित कर सकती है। इसमें रूचि रखने वाले खरीदारों के लिये रूचि पत्र जमा करने की समयसीमा फरवरी मध्य तक होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकार प्रबंधन नियंत्रण के साथ शिपिंग कॉरपोरेशन में अपनी अपनी पूरी 63.75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) इस सप्ताह जारी किया जाएगा और बोलीदाताओं के पास रूचि पत्र (ईओआई) जमा करने की समयसीमा फरवरी मध्य तक होगी।’’

निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) विनिवेश प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष में पूरा करने को लेकर काम कर रहा है। इसका कारण जहां एक तरफ इसमें निवेशकों की रूचि है, वहीं दूसरी तरफ सौदे का आकार बड़ा नहीं है।

शिपिंग कॉरपोरेशन का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 3.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.55 पर बंद हुआ।

मौजूदा बाजार भाव पर सरकार की शिपिंग कॉरपोरेशन में हिस्सेदारी मूल्य 2,500 करोड़ रुपये बैठता है।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने पिछले साल नवंबर में शिपिंग कॉरपोरेशन में विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण योजना के क्रियान्वयन में देरी हुई।

वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में विनिवेश के जरिये 2.1 लाख करोड़ रुपये जुटाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में अबतक केंद्रीय लोक उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 11,006 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना