लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सीमा शुल्क रियायतों की समीक्षा को उत्पादों की पहचान की, उद्योग के विचार मांगे

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई सरकार ने सीमा शुल्क छूट की समीक्षा को विभिन्न उत्पादों की पहचान की है और इस बारे में व्यापार और उद्योग निकायों से सुझावा आमंत्रित किए हैं।

आयातकों, निर्यातकों, घरेलू उद्योग और व्यापार संघों को इस विषय पर माईगाव.इन पोर्टल पर 10 अगस्त तक अपने विचार देने को कहा गया है।

इस सूची में शामिल कुछ महत्वपूर्ण उत्पादों में फैब्रिक्स, गेम्स/खेल से जुड़ा सामान, माइक्रोवेव विनिर्माण के लिए मैग्नेट्रॉन, पीसीबी के कलपुर्जे, सेट-अप बॉक्स, राउटर्स, ब्रॉडबैंड मोडम, गर्भनिरोधक और कृत्रिम गुर्दा शामिल है।

इसके अलावा सूची में मैग्नेटिक टेप, फोटोग्राफी, फिल्मिंग, साउंड रिकॉर्डिंग/रेडियो उपकरण आदि शामिल हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 2020-21 के बजट भाषण में कहा था कि मौजूदा सीमा शुल्क अधिसूचनाओं की गहन विचार-विमर्श के बाद आगे और समीक्षा की जाएगी।

सरकार ने 97 अधिसूचनाओं की सूची जारी करते हुए कहा कि समीक्षा के लिए कुछ चुनिंदा सीमा शुल्क रियायतों की पहचान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट