लाइव न्यूज़ :

सरकार ने फसल वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 32 करोड़ 98.6 लाख टन बागवानी उत्पादन का अनुमान लगाया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) में देश का बागवानी उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़कर 32 करोड़ 98.6 लाख टन होने का अनुमान है।

पिछले फसल वर्ष में बागवानी उत्पादन 32 करोड़ 4.7 लाख टन हुआ था।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए बागवानी उत्पादन का दूसरा अग्रिम अनुमान, राज्यों और अन्य सरकारी स्रोत वाली एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बनाया गया है।

तोमर ने दूसरा अनुमान जारी करते हुए कहा, सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों के अथक प्रयासों और वैज्ञानिकों के शोध के परिणामस्वरूप वर्ष 2020-21 में 32 करोड़ 98.6 लाख टन बागवानी फसलों का उत्पादन हुआ।‘‘उत्पादन का अनुमान अब तक का सबसे अधिक है।’’

नवीनतम अनुमान के अनुसार, फसल वर्ष 2020-21 में फलों का उत्पादन 10 करोड़ 27.6 लाख टन होने का अनुमान है, जो उत्पादन वर्ष 2019-20 में 10 करोड़ 20.8 लाख टन था।

सब्जियों का उत्पादन पिछले वर्ष के 18 करोड़ 82.8 लाख टन की तुलना में 19 करोड़ 62.7 लाख टन होने का अनुमान है।

सब्जियों में, प्याज का उत्पादन वर्ष 2020-21 में दो करोड़ 69.2 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2019-20 में दो करोड़ 60.9 लाख टन प्याज उत्पादन हुआ था।

इसी तरह, आलू का उत्पादन पिछले वर्ष के चार करोड़ 85.6 लाख टन की तुलना में इस बार पांच करोड़ 36.9 लाख टन होने का अनुमान है।

वर्ष 2019-20 में दो करोड़ 5.5 लाख टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में टमाटर का उत्पादन 2.1 करोड़ टन होने की सूचना है।

दूसरे अनुमान के अनुसार वर्ष 2020-21 में सुगंधित और औषधीय फसलों का उत्पादन बढ़कर 7.8 लाख टन होने का अनुमान है। एक साल पहले की अवधि में यह उत्पादन 7.3 लाख टन था।

रोपण फसलों का उत्पादन पहले के एक करोड़ 61.2 लाख टन से बढ़कर एक करोड़ 66 लाख टन हो गया है जबकि मसालों का उत्पादन पहले के एक करोड़ 1.4 लाख टन से बढ़कर एक करोड़ 5.4 लाख टन हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट