लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने किया बदलाव, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में ये होंगे प्रबंध निदेशक और प्रमुख, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 14:39 IST

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने एक अधिसूचना में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक कर्नाटक को केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया।संजीव चड्ढा के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद चंद एक जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे।नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद आई है।

नई दिल्लीः सरकार ने शनिवार को रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का प्रबंध निदेशक और देवदत्त चंद को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का प्रमुख नियुक्त किया।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने एक अधिसूचना में कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक कर्नाटक को केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है। कर्नाटक ने अतनु कुमार दास का स्थान लिया, जिन्होंने इस साल जनवरी में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया।

एक अलग अधिसूचना में डीएफएस ने कहा कि इस समय बैंक ऑफ बड़ौदा के ईडी चांद को तीन साल के लिए उसी बैंक के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह संजीव चड्ढा के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद चंद एक जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे। दोनों नियुक्तियों की अधिसूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद आई है।

टॅग्स :बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)बैंक ऑफ़ इंडिया(बीओआई)नरेंद्र मोदीमुंबईदिल्लीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो