गूगल ने 2 साल में 4,700 ऐप कर दिए डिलीट, कर्ज देने वाले ऐप डाउनलोड कर रहे हैं तो आप इन बातों का रखें ध्यान

By आकाश चौरसिया | Published: February 11, 2024 01:26 PM2024-02-11T13:26:05+5:302024-02-11T13:39:37+5:30

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा संभाल रहे डॉक्टर भागवत कराड ने राज्यसभा में एक जवाब के उत्तर में गूगल से जुड़े कुछ अपडेट के बारे में बताया। उन्होंने अपने जवाब पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गूगल ने अपने गूगल प्ले स्टोर से करीब 4,700 गैर-कानूनी लोन ऐप हटा दिए हैं। 

Google deleted 4,700 apps in 2 years if you download loan giving apps central minister tell | गूगल ने 2 साल में 4,700 ऐप कर दिए डिलीट, कर्ज देने वाले ऐप डाउनलोड कर रहे हैं तो आप इन बातों का रखें ध्यान

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsगूगल ने 2 सालों में 4,700 ऐप किए डिलीट राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने इस बात की जानकारी दी आप डाउनलोड कर रहे हैं, तो आप इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा संभाल रहे डॉक्टर भागवत कराड ने राज्यसभा में एक जवाब के उत्तर में गूगल से जुड़े कुछ अपडेट के बारे में बताया। उन्होंने अपने जवाब पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गूगल ने अपने गूगल प्ले स्टोर से करीब 4,700 गैर-कानूनी लोन ऐप हटा दिए हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने डेटा के आधार पर संसद में कहा कि गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 की अवधि में करीब 3,500 से 4,000 लोन को लेकर रिव्यू किया और इसकी जांच हुई तो उन्होंने इस अवधि में करीब 2,500 ऐप को सस्पेंड कर दिया। उसी तरह की प्रक्रिया को अपनाते हुए गूगल ने सितंबर 2022 से अगस्त, 2023 की अवधि में करीब 2,200 कर्ज देने वाले गैर कानूनी ऐप को हटा दिया है।  

गूगल ने इस आधार पर हटाएं सभी ऐप
गूगल ने हटाने का कारण बताया है कि कर्ज देने वाले ऐप ने उन नियम का पालन नहीं किया, जिसके आधार पर गूगल ऐप को प्लेस्टोर पर आरक्षित रहने की अनुमति देता है।

दूसरी तरफ भारतीय संसद में केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने इस बात को बताया कि सरकार अवैध ऋण देने वाली सभी ऐप पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य नियामकों के साथ काम कर रही है। इसका उद्देश्य सक्रिय रहना और निरंतर निगरानी के साथ साइबर सुरक्षा उन सभी पर बनाए रखना है।

RBI ने 442 ऐप्स को दी अनुमति
गूगल के इस योजना के परिणामस्वरूप आरबीआई ने 9 अक्टूबर, 2022 को सूची के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के साथ विनियमित संस्थाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले 442 डिजिटल कर्ज देने वाले ऐप की एक सूची साझा की और इसे गूगल के साथ भी शेयर किया।

डाउनलोड से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पिछले साल सितंबर में गूगल के जरिए हटाए गए 1 दर्जन फर्जी लोन ऐप के एक लाख डाउनलोड किए गए थे और 14 ऐप को करीब 50,000 से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया था। ये जितने भी कर्ज देने वाली ऐप आपको ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने सभी नियमों का पालन किया हुआ है, लेकिन उतने समय में आपको ये फैसला करने से पहले थोड़ा ठहरना होगा और फिर से एक बार जांच लें क्योंकि इनके दावे कहीं न कहीं खोखले हो सकते हैं। उनके इन गलत दावों और नियमों के तहत न चलने के कारण गूगल ने ये सख्त कदम उठाएं। 

अब इसके बाद आप ये भी देखें कि कितने लोगों ने ऐप को डाउनलोड किया और उनके रिव्यू को इस दौरान पढ़ने न भूलें। अगर यह अच्छा होगा, तो यकीन मानिए उसी तरह के सकारात्मक रिव्यू भी आपको देखने को मिलेंगे और उसी अनुसार यूजर्स इसे डाउनलोड करेंगे। इसके अलावा एक बात ये ध्यान रखिएगा, इन ऐप की अवधि कम से कम छह महीने पुरानी हो अन्यथा इसे डाउनलोड न करें।

इसके साथ ही ये भी देख लें कि क्या यह ऐप आरबीआई द्वारा नियंत्रित है या नहीं और क्या उसकी फेहरिस्त में शामिल है या नहीं। यदि हो तो बिना देरी किए डाउनलोड कर ले, अगर ऐसा नहीं है तो तुरंत इसे हटा दें। वहीं, आखिर में ये भी परख ले कि क्या ये ऐप यूजर्स की समस्याओं का निपटान समय पर कर पा रहा है या नहीं या इसके उपभोक्ता सेवा कैसी है, इन सभी बातों को ध्यान से जांच कर ही आगे कोई कदम उठाएं।

Web Title: Google deleted 4,700 apps in 2 years if you download loan giving apps central minister tell

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे