लाइव न्यूज़ :

सोने में 123 रुपये की तेजी, चांदी भी चमकी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 123 रुपये की तेजी के साथ 46,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोने का पिछला बंद भाव 46,869 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत भी 766 रुपये के उछाल के साथ 66,926 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसका पिछला बंद भाव 66,160 रुपये था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ‘‘कॉमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमतों में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 123 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 25.71 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...