लाइव न्यूज़ :

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 244 रुपये की गिरावट के साथ 46,764 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 244 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,764 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,154 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,768.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव