लाइव न्यूज़ :

सोना 259 रुपये, चांदी 110 रुपये लुढ़की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोर रुख के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 259 रुपये की गिरावट के साथ 48,127 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 110 रुपये टूटकर 70,274 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,384 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 27.65 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोने की कीमतों में गिरावट से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 259 रुपये की गिरावट आई।’’

मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोने में स्थिर कारोबार के बाद पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई है। डॉलर के मजबूत होने से भी सोने में गिरावट दर्ज की गई है।’’

उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिकी आंकड़ों के आने और यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक से पहले मुद्रास्फीति के स्तर और आर्थिक वृद्धि को लेकर स्पष्ट संकेत की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट