लाइव न्यूज़ :

सोने में 358 रुपये की गिरावट, चांदी 151 रुपये मजबूत

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी वैश्विक बाजारों में बिकवाली के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 358 रुपये की गिरावट के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,313 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत 151 रुपये की तेजी के साथ 69,159 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसका पिछला बंद भाव 69,008 रुपये किलो था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर सोने में बिकवाली के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर मूल्य में 358 रुपये की गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,792 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.56 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार