लाइव न्यूज़ :

सोना 1,130 रुपये टूटा, चांदी 708 रुपये गिरी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में रातोंरात आई गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 1,130 रुपये टूट कर 45,207 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 708 रुपये की गिरावट लेकर 60,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,891 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त लेकर 1,762 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 22.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़ों के पांच सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद शुक्रवार को भी सोने में कुछ गिरावट आई।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (वस्तु अनुसंधान) नवनीत दामनी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली सुधार देखा गया है। हालांकि डॉलर में तेजी और सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बीच यह एक महीने के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार