लाइव न्यूज़ :

Gold ETF: गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर में आया रिकॉर्ड 1,961 करोड़ रुपये का निवेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2024 19:45 IST

Gold ETF: गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश हुआ, जो मासिक आधार पर 59 प्रतिशत की वृद्धि है। त्योहारों तथा शादियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में वृद्धि के चलते इसमें बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देGold ETF: गोल्ड ईटीएफ में अक्टूबर में आया रिकॉर्डGold ETF: गोल्ड ईटीएफ में 1,961 करोड़ रुपये का निवेश

Gold ETF: गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड कोषों (ईटीएफ) में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश हुआ, जो मासिक आधार पर 59 प्रतिशत की वृद्धि है। त्योहारों तथा शादियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में वृद्धि के चलते इसमें बढ़ोतरी हुई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह अक्टूबर, 2023 में देखे गए 841 करोड़ रुपये के प्रवाह से दोगुना से अधिक है। इस निवेश से अक्टूबर के अंत तक स्वर्ण कोषों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 12 प्रतिशत बढ़कर 44,545 करोड़ रुपये हो गईं, जो इससे पिछले महीने 39,823 करोड़ रुपये थीं।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक- प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस वर्ष ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की कटौती तथा डॉलर का मजबूत रुख ...वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों तथा उसमें निवेश पर क्या प्रभाव डालेगा इसपर नजर रखने की जरूरत है।’’ आंकड़ों के अनुसार, गोल्ड ईटीएफ खंड में अक्टूबर में 1,961 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो इससे पिछले महीने के 1,233 करोड़ रुपये के शुद्ध निवेश से काफी अधिक है। अगस्त में 1,611 करोड़ रुपये, जुलाई में 1,337 करोड़ रुपये, जून में 726 करोड़ रुपये और मई में इसमें 827 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। इससे पहले अप्रैल में गोल्ड ईटीएफ खंड में 396 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। गोल्ड ईटीएफ का उद्देश्य घरेलू भौतिक सोने की कीमत पर नज़र रखना है।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित