लाइव न्यूज़ :

Gold Price: सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 550 रुपये टूटी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 19:10 IST

Gold Price Today: सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: आज का सोने का भाव क्या हैSilver Price Today: गोल्ड प्राइस टुडे, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये की गिरावट है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,313 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है। गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों द्वारा इस साल सिर्फ एक बार ब्याज दर में कटौती करने का संकेत देने के बाद सोने ने अपनी बढ़त गंवा दी और यह गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 29.30 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.35 डॉलर प्रति औंस पर थी।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट