लाइव न्यूज़ :

गोदरेज समूह का आवास द्वण कारोबार में कदम, 1,500 करोड़ रुपये तक निवेश को प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर गोदरेज समूह ने वित्त सेवा क्षेत्र में उतरने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी अपनी आवास ऋण कंपनी में 1,500 करोड़ रुपये तक निवेश करने की प्रतिबद्धता जतायी है।

गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस (जीएचएफ) 6.69 प्रतिशत की ब्याज दर ऋण देना शुरू करेगी। यह इस समय आवास ऋण की न्यूनतम दर है। कंपनी का लक्ष्य शुरुआत में गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के ग्राहकों को ऋण की पेशकश करेगी।

जीएचएफ की चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारा विश्वास है कि हमने रियल एस्टेट कारोबार में बेहतर समझ हासिल की है। इसके वित्त से जुड़ाव होने के चलते काफी सोची-समझी रणनीति के साथ कंपनी ने इस नए कारोबार में प्रवेश कर रही है।’’

कंपनी के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष शाह ने कहा कि जीएचएफ ग्राहकों को मुनासिब, लचीले और ईमानदारी के साथ ऋण देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। शाह इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की गैर-बैंकिंग ऋण इकाई से जुड़े थे।

शाह ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य मार्च 2021 तक 1,000 करोड़ रुपये के ऋयण वितरण का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार