Global Level: पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर, प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर, सूची में हांगकांग सबसे आगे, जानें कराची और इस्लामाबाद का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 7, 2023 04:33 PM2023-06-07T16:33:22+5:302023-06-07T16:35:34+5:30

Global Level: वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर हैं।

Global Level most expensive city in India Mumbai is ranked 147th globally out of 227 cities Hong Kong leads Delhi 169th, Chennai 184th, Bengaluru 189th see list | Global Level: पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर, प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर, सूची में हांगकांग सबसे आगे, जानें कराची और इस्लामाबाद का हाल

200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है।

Highlightsमुंबई भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है।वैश्विक रूप से इस सूची में हांगकांग सबसे आगे है।200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है।

Global Level: भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर मुंबई है। इसके बाद नयी दिल्ली और बेंगलुरु का स्थान है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मर्सर के ‘जीवनयापन की लागत सर्वे-2023’ के अनुसार, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है।

मुंबई भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है, जबकि वैश्विक रूप से इस सूची में हांगकांग सबसे आगे है। वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर हैं। मर्सर के सर्वे में प्रत्येक स्थान पर आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू वस्तुओं और मनोरंजन समेत 200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रूप से अंतरराष्ट्रीय कर्मियों के लिए इस वर्ष हांगकांग, सिंगापुर और ज्यूरिख सबसे महंगे शहर हैं। रैंकिंग में सबसे कम महंगे शहरों में हवाना आता है। पिछले साल के मध्य में मुद्रा के अवमूल्यन के कारण हवाना 83 स्थान नीचे आ गया है। इसके अलावा अन्य सस्ते शहरों में दो पाकिस्तान से...कराची और इस्लामाबाद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में शामिल भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में ठहरने का खर्च मुंबई से 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। हालांकि, मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है।

Web Title: Global Level most expensive city in India Mumbai is ranked 147th globally out of 227 cities Hong Kong leads Delhi 169th, Chennai 184th, Bengaluru 189th see list

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे