लाइव न्यूज़ :

रत्न एवं आभूषण निर्यात दिसंबर में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 2.49 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 14:30 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जनवरी रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात दिसंबर, 2020 में 6.33 प्रतिशत बढ़कर 2.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले साल समान महीने में यह 2.35 अरब डॉलर रहा था। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कोलिन शाह ने यह जानकारी दी।

रुपये में क्षेत्र का निर्यात दिसंबर में 9.2 प्रतिशत बढ़कर 18,261 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शाह ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में रत्न एवं आभूषणों का कुल निर्यात 39.98 प्रतिशत घटकर 16.53 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 27.54 अरब डॉलर रहा था।

शाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले दो माह के दौरान निर्यात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यदि यह रुख जारी रहता है कि चालू वित्त वर्ष में निर्यात में गिरावट घटकर 20 से 25 प्रतिशत रह जाएगी।’’

दिसंबर, 2020 में तराशे और पालिश हीरों (सीपीडी) का निर्यात 38.47 प्रतिशत बढ़कर 1.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 1.25 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में सीपीडी का निर्यात 27.13 प्रतिशत घटकर 10.69 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन महीने में सोने के आभूषणों का निर्यात 35.06 प्रतिशत घटकर 50 करोड़ डॉलर रहा। एक साल पहले समान महीने में यह 77 करोड़ डॉलर रहा था।

अप्रैल-दिसंबर के दौरान सोने के आभूषणों का निर्यात 67.30 प्रतिशत घटकर 3.02 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9.23 अरब डॉलर रहा था।

दिसंबर, 2020 में रंगीन रत्नों का निर्यात भी 50.26 प्रतिशत घटकर 12 करोड़ डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 24 करोड़ डॉलर रहा था।

शाह ने कहा कि अप्रैल, 2020 से दिसंबर, 2020 के दौरान चांदी के आभूषणों का निर्यात मजबूत रहा है। यह 50.66 प्रतिशत बढ़कर 1.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव