लाइव न्यूज़ :

जीई हेल्थकेयर ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के छह स्टार्टअप को सहयोग देने के लिए चुना

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई जीई हेल्थकेयर ने चिकित्सा सेवा के चुनिंदा क्षेत्रों में नयी पीढ़ी के समाधान प्रस्तुत करने के लिए भारत और सिंगापुर की छह स्टार्टअप कंपनियों को सहयोग देने के लिए चुना है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा है कि दो साल पहले शुरू किये गये उसके सहयोग कार्यक्रम के तहत इन स्टर्टअप को कैंसर, हृदय रोग, जिनोम विज्ञान और रोगी की दूरस्थ निगरानी प्रणाली के क्षेत्र में अगली पीढ़ी की तकनीकों तथा डायग्नोस्टिक समाधानों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चुना गया है।

जीई हेल्थकेयर की विज्ञप्ति के अनुसार 2019 में शुरू जीई हेल्थकेयर इंडिया एक्सेलेरेटर कार्यक्रम के तहत चुनी गयी ये नवोन्मेषी इकाइयां जीई के भीतर और बाहर स्वास्थ्य सेवा उद्योग के विशेषज्ञों के साथ छह महीने बिताएंगी। ये विशेषज्ञ इन इकाइयों को नये बाजारों के लिए उनके समाधान विकसित करने और उनके कामकाज का पैमाना बढ़ाने में उनकी मदद करेंगे।

इन कंपनियों में 4बेसकेयर (जिनोमिक्स एवं डिजिटल स्वास्थ्य) , हेस्टैक एनालिटिक्स जिनोम विश्लेषण, जेडमेड हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज (क्लिनिकल कृत्रिम मेधा) , ट्राईकॉग (दूरस्थ क्लीनिक के लिए आनलाइन हृदय स्वास्थ्य सेवाएं) , एआईआरए मैट्रिक्स (छाया और डाटा विश्लेषण में कृत्रिम मेधा) और क्यूरिटिव (डिजिटल पैथोलॉजी सेवाएं) शामिल हैं।

जीई हेल्थकेयर साऊथ एशिया के उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) गिरीश राघवन ने कहा, "ये कंपनियां अगले छह महीने जीई के स्वास्थ्य सेवा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के साथ काम करेंगी ताकि उनके स्वास्थ्य सेवा समाधान दुनिया भर में ज्यादा समुदायों तक पहुंच सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार