लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 9.5% से ज्यादा की वृद्धि हो सकती है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 1, 2021 14:28 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक की शोध रिपोर्ट ईकोरैप के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होने की संभावना है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में यह 20.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में, भारतीय रिजर्व बैंक ने 2021-22 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि के अपने अनुमान को 9.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा था, जिसमें दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान शामिल था।

शोध रिपोर्ट में कहा गया, "हमारा मानना है कि वास्तविक जीडीपी वृद्धि अब रिजर्व बैंक के 9.5 प्रतिशत के अनुमान से ज्यादा होगी और ऐसा तीसरी और चौथी तिमाही के लिए रिजर्व बैंक का अनुमान बिल्कुल सही मानते हुए है।"

इसमें कहा गया कि वास्तविक जीडीपी वृद्धि 10 प्रतिशत के करीब हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार