लाइव न्यूज़ :

गति लिमिटेड की तीन वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने की योजना

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर ऑलकार्गो समूह की फर्म गति लिमिटेड अगले तीन वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने की योजना ​बना रही है।

गति लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पिरोजशा सरकारी ने कहा कि कंपनी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और खुदरा व्यापार-से-व्यापार (बी2बी) क्षेत्रों से मिलने वाले समर्थन के दम पर आगे बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कारोबार बढ़ाने के लिए तीन क्षेत्रों की पहचान की है। इसमें प्रतिभा अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है।

उन्होंने स्वीकार किया कि ऑलकार्गो समूह के अधीन आने से पहले गति लिमिटेड ने पिछले पांच-सात वर्षों में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अन्य व्यवसायों में हाथ आजमाया जिससे कंपनी 'रास्ता भटक गई' थी।

उन्होंने कहा कि कंपनी की भले ही अतीत में सेवा बाधित हो गई हो लेकिन एक विशाल नेटवर्क उसकी ताकत बना रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना