लाइव न्यूज़ :

एफएसएसएआई का सूक्ष्म उद्यमों को मदद के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से करार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं नियामक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सूक्ष्म स्तर के खाद्य उद्यमियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को समर्थन देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और उत्पादक सहकारी समितियों को उनके खाद्य व्यवसायों के मानक में सुधार को भी समर्थन देना है।

एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत अभियान के हिस्से के रूप में, यह कदम सूक्ष्म उद्यमों को अपने खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने और प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करेगा।’’

एफएसएसएआई और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के बीच सहयोग के दो क्षेत्र होंगे - खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और सूक्ष्म उद्यमों का पंजीकरण।

सूक्ष्म-स्तरीय खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के खाद्य संचालकों को अच्छी स्वच्छता, खाद्य परीक्षण प्रक्रिया और अन्य नियामकीय आवश्यकताओं की समझ पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के सफल समापन पर खाद्य संचालकों को एफएसएसएआई द्वारा 'खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षक' प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

एफएसएसएआई और मंत्रालय, एफएसएसएआई लाइसेंस और पंजीकरण प्राप्त करने के लिए सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव