लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने जुलाई में अबतक शेयर बाजारों से 2,249 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई एक महीने तक लगातार निवेश के बाद विदेशी पोर्टफालियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में पहले सात कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों से 2,249 करोड़ रुपये की निकासी की है।

मार्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक (प्रबंधक शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इसकी मुख्य वजह एफपीआई द्वारा मुनाफा काटना है क्योंकि इस समय बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि इस तथ्य को समझने की जरूरत है कि वे बहुत अधिक बिकवाली नहीं कर रहे हैं। ‘‘इसकी वजह है कि बेशक मूल्यांकन खिंचा हुआ है, लेकिन बाजारों में कोई बड़ी गिरावट का संकेत नहीं है। 10 साल के बांड पर प्राप्ति घटकर 1.3 प्रतिशत पर आ गई है जिससे एक बार फिर से बाजार शेयरों की ओर झुक गया है।’’

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 10 जुलाई के दौरान ऋण या बांड बाजार में एफपीआई ने 2,088 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 161 करोड़ रुपये रही।

इससे पहले जून में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,269 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं अप्रैल और मई में उन्होंने भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से निकासी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट