लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से 7,622 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: April 25, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अबतक भारतीय बाजारों से शुद्ध रूप से 7,622 करोड़ रुपये निकाले हैं। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच विभिन्न राज्यों द्वारा अंकुश लगाए जाने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार निवेशकों ने एक से 23 अप्रैल के दौरान शेयरों से 8,674 करोड़ रुपये निकाले हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में 1,052 करोड़ रुपये डाले हैं। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 7,622 करोड़ रुपये रही है।

इससे पहले एफपीआई ने मार्च में भारतीय बाजारों में 17,304 करोड़ रुपये, फरवरी में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये डाले थे।

मॉर्निंगस्टोर इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘अब एफपीआई लगातार पांच सप्ताह से शेयर बाजारों में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि एफपीआई की हालिया निकासी की वजह कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी है। इस महामारी की वजह से कई राज्यों ने अंकुश लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरी लहर काफी गंभीर है और अभी अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का आकलन नहीं हुआ है। लेकिन निश्चित रूप से इससे अर्थव्यवस्था में जल्द पुनरुद्धार की संभावनाएं धूमिल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक बांड बाजार का सवाल है, तो शेयर बाजारों में अनिश्चितता की वजह से से लघु अवधि में यह आकर्षक बना हुआ है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार में सामान्य रूप से बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली हो रही है। वहीं वैश्विक रूप से संबद्ध शेयरों मसलन आईटी, धातु और फार्मा में लिवाली देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि एफपीआई भी काफी हद तक यही रुख अपना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट