लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के लिये चार हजार टन कोयले की खेप रवाना, पाबंदी हटाये जाने के बाद पहला निर्यात: कोल इंडिया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह करीब 4,000 टन कोयले से लदा रैक बांग्लादेश के लिये रवाना हुआ। खरीदारों को कोयले के निर्यात की घरेलू कंपनी से मिली अनुमति के बाद यह पहली खेप है। इस ईंधन की खरीद पिछले महीने ई-नीलामी के जरिये घरेलू खरीदारों ने की।

कोल इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने पिछले महीने ई-नीलामी कोयला बिक्री नीति में बदलाव किया। इसके तहत दो ई-नीलामी व्यवस्था में घरेलू कोयला खरीदारों पर उससे खरीदे गये कोयले के निर्यात पर से पाबंदी हटा ली गयी। इसके तहत कोयले से लदा पहला रैक दो जुलाई को बांग्लादेश के लिये रवाना हुआ।’’

नीति में संशोधन के बाद पहली बार कोयले का निर्यात हुआ है। करीब 4,000 टन कोयला निर्यात किया गया है।

बयान के अनुसार कोल इंडिया की झारखंड स्थित अनुषंगी इकाई भारत कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) से ई-नीलामी के जरिये खरीदे गया कोयला बांग्लादेश के खुलना स्थित रामपल बिजली घर के लिये भेजा गया है।

यह परियोजना मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के तहत लगायी जा रही है जो एनटीपीसी लि. और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड की संयुक्त उद्यम है।

बांग्लादेश के लिये कोयले की खेप श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (कोलकाता) से रवाना हुई।

कोल इंडिया ने आठ जून को ई-नीलामी बिक्री नीति में संशोधन किया। इसके तहत कारोबारियों समेत घरेलू कोयला खरीदारों को हाजिर ई-नीलामी और विशेष हाजिर ई-नीलामी में खरीदे गये ईंधन के निर्यात की अनुमति दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?