लाइव न्यूज़ :

विदेशी मुद्रा भंडार 1.14 अरब डॉलर घटकर 640.8 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:44 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.14 अरब डॉलर घटकर 640.87 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.01 अरब डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार में अहम हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 88.1 करोड़ डॉलर घटकर 577.58 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 23.4 करोड़ डॉलर घटकर 38.77 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 19.28 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.22 अरब डॉलर रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार