लाइव न्यूज़ :

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1-18 दिसंबर 54,980 करोड़ रुपये निवेश किये

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में दिसंबर में अबतक 54,980 करोड़ रुपये लगाये हैं। वैश्विक बाजारों में अतिरिक्त नकदी और विभिन्न केंद्रीय बैंकों के एक और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद के बीच एफपीआई निवेश बना हुआ है।

डिपोजिटरी आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने एक दिसंबर से 18 दिसंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 48,858 करोड़ रुपये जबकि बांड में 6,112 करोड़ रुपये लगाये।

इससे शुद्ध रूप से कुल निवेश आलोच्य अवधि में 54,980 करोड़ रुपये रहा।

नवंबर महीने में शुद्ध रूप से एफपीआई निवेश 62,951 करोड़ रुपये था।

मॉर्निंग स्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-शोध प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में अतिरिक्त नकदी और कम ब्याज दर के कारण भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी पूंजी प्रवाह हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये एक और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से भी निवेशक जोखिम ले रहे हैं।

इसके अलावा यह उम्मीद की जा रही है कि कोविड-19 टीके के आने से उभरते बाजारों में वृद्धि को गति मिलेगी। इससे भी निवेश को बल मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट