लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण अगस्त में कई गुना बढ़कर 2.84 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:56 IST

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर भारतीय कंपनियों का बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) अगस्त, 2021 में कई गुना बढ़कर 2.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

घरेलू कंपनियों ने अगस्त, 2020 में ईसीबी से 14.57 करोड़ डॉलर ही जुटाए थे। आंकड़ों के अनुसार, कुल विदेशी कर्ज में से 2.25 अरब डॉलर स्वत: मंजूर मार्ग से और 60 करोड़ डॉलर मंजूरी मार्ग से जुटाए गए।

कंपनियों की बात की जाए, तो सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी लि. ने मंजूरी मार्ग से 60 करोड़ डॉलर जुटाए। यह कंपनी देश में बिजली परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण उपलब्ध कराती है।

वहीं स्वत: मंजूर मार्ग से दूरसंचार कंपनी समिट डिजिटल इन्फ्रा ने 50 करोड़ डॉलर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने 45 करोड़ डॉलर, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने 27.5 करोड़ डॉलर, एफएस इंडिया सोलर वेंचर्स ने 20.70 करोड़ डॉलर और आवास विकास वित्त निगम (एचडीएफसी) ने 20 करोड़ डॉलर जुटाए।

फ्लेक्सट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (इंडिया) ने 10 करोड़ डॉलर, एटीसी टायर्स एपी ने 9.6 करोड़ डॉलर, यूफ्लेक्स लि. ने 5.17 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई।

विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) ने 4.5 करोड़ डॉलर और आईएमपीएस एजुकेशनल ट्रस्ट ने 4.04 करोड़ डॉलर जुटाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार