लाइव न्यूज़ :

उधारी में डूबता जा रहा है भारत, 500 अरब डॉलर पहुंचने वाला है विदेशी कर्जा

By IANS | Updated: December 30, 2017 09:06 IST

मुख्य रूप से व्यापार संबंधी कर्ज की वजह से अल्पकालिक कर्ज में हुई वृद्धि ने कुल विदेशी कर्ज में समग्र वृद्धि में योगदान दिया।

Open in App

भारत के कुल विदेशी कर्ज में सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान मार्च अंत की अवधि की तुलना में 23.9 अरब डॉलर या 5.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह 495.7 अरब डॉलर रहा। वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, क्रमिक आधार पर जून अंत की अवधि की तुलना में सितंबर अंत तक विदेशी कर्ज में क्रमिक आधार पर 10 अरब डॉलर या 2.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 495.7 अरब डॉलर रहा। 

मानक अभ्यास के मुताबिक, देश के विदेशी कर्ज के मार्च तिमाही और जून तिमाही के आंकड़े भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है तथा सितंबर और दिसंबर तिमाही के आंकड़े वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए जाते हैं। 

विदेशी कर्ज की तिमाही रपट में कहा गया है, "समीक्षाधीन अवधि में विदेशी कर्ज में बढ़ोतरी का मुख्य कारण घरेलू पूंजी बाजार में कर्ज खंड में विदेशी संस्थागत निवेश (एफपीआई) में वृद्धि रहा, जो कि वाणिज्यिक उधार के तहत है।"

रपट में आगे कहा गया है, "मुख्य रूप से व्यापार संबंधी कर्ज की वजह से अल्पकालिक कर्ज में हुई वृद्धि ने कुल विदेशी कर्ज में समग्र वृद्धि में योगदान दिया।"

टॅग्स :इंडियाअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?