लाइव न्यूज़ :

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने पीएलआई योजना के तहत 60 आवेदनों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत अमूल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पारले एग्रो, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया सहित पैकेटबंद खाद्य सामान बेचने वाली 60 कंपनियों के निवेश आवेदनों को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस साल मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी। यह योजना 2.5 लाख रोजगार के अवसरों के सृजन, निर्यात को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं के लिए मूल्यवर्धित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

मंत्रालय ने 10,900 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना के तहत लाभ पाने की इच्छुक खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों से रुचि पत्र (ईओआई) मांगे थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून, 2021 थी।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर डाले बयान में कहा, ‘‘ईओआई के जवाब में मंत्रालय को श्रेणी 1 के तहत कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता वाली मंजूरी समिति ने श्रेणी 1 के तहत तहत 60 आवेदकों को मंजूरी दी है।

मंत्रालय द्वारा दी गई सूची के अनुसार रेडी-टू-ईट और रेडी-टू-कुक खंड में 12 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इनमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (अमूल), पारले बिस्कुट, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल, आईटीसी, हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल, बीकानेरवाला फूड्स और बालाजी वेफर्स शामिल हैं।

इसके अलावा फल एवं सब्जी खंड में 18 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इनमें पारले एग्रो, एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स, एमटीआर फूड्स, मैकेन फूड्स इंडिया, टेस्टी बाइट ईटेबल्स आदि शामिल हैं।

समुद्री उत्पाद खंड में 11 और मोजरेला चीज खंड में चार प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?