लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट होलसेल ने बिहार में परिचालन का विस्तार किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 12:06 IST

Open in App

पटना, छह जुलाई ऑनलाइन थोक कारोबार से जुड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट होलसेल ने बिहार के सात शहरों में अपने परिचालन का विस्तार किया है।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल के तहत मुख्य रूप से स्थानीय फैशन खुदरा विक्रेताओं को परिधान और फुटवेयर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख आदर्श मेनन ने बुधवार को कहा कि पटना, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, मधुबनी, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में फैशन खुदरा विक्रेता अब फ्लिपकार्ट होलसेल ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है, और हम यहां अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। हमारा मुख्य लक्ष्य स्थानीय रूप से विकसित प्रौद्योगिकी और मजबूत आपूर्ति-श्रृंखला क्षमताओं के इस्तेमाल से किराना और छोटे कारोबारियों के डिजिटल परिवर्तन को सक्षम करना है।’’

ई-कॉमर्स कंपनी ने आने वाले महीनों में राज्य के दूसरे शहरों में भी अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार