लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने हैदराबाद में किया अपने दूसरे डाटा केन्द्र की स्थापना

By भाषा | Updated: April 22, 2019 20:04 IST

फ्लिपकार्ट का नया डाटा केंद्र देश में सबसे बड़े निजी क्लाउड नेटवर्क का हिस्सा है। यह कंपनी को भारत में अपने बढ़ते ई-कॉमर्स व्यवसाय को मजबूत करने में मदद करेगा।

Open in App

प्रौद्योगिकी से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के तहत ऑनलाइन बिक्री करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को हैदराबाद में अपना डाटा केंद्र का शुरू करने की घोषणा की। वॉलमार्ट कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह देश में कंपनी का दूसरा डाटा केंद्र है। कंपनी का पहला केंद्र सीटीआरएलएस की साझेदारी में तेलंगाना में बनाया गया है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट का नया डाटा केंद्र देश में सबसे बड़े निजी क्लाउड नेटवर्क का हिस्सा है। यह कंपनी को भारत में अपने बढ़ते ई-कॉमर्स व्यवसाय को मजबूत करने में मदद करेगा। यह केंद्र देश में अधिक विक्रेताओं और लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को अपने मंच पर लाने और देश में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करने की कंपनी की क्षमता को और बढ़ाएगा। इस सुविधा को टियर-4 श्रेणी के रूप में डिजाइन किया गया है।यहां खपत की जाने वाली अधिकांश बिजली अक्षय ऊर्जा से प्राप्त होगी और यह भारत में सबसे कम ऊर्जा खपत वाला डाटा केंद्र होगा। फ्लिपकार्ट के कारपोरेट मामलों के मुख्य अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि कंपनी के बढ़ते ई- कॉमर्स व्यवसाय में यह डाटा केंद्र विक्रेताओं और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही साथ व्यापार निरंतरता को भी सुनिश्चित करता है।तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी और वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव जयेश रंजन कहा कि तेलंगाना डाटा केंद्र पर समर्पित नीति लेकर आने वाला पहला राज्य है। इसके आने वाले उत्साहजनक परिणाम सबके लिए बहुत संतोषजनक है। कंपनी ने कहा कि यह डाटा केंद्र फ्लिपकार्ट के विस्तार में मदद करेगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम