लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट ने जीआईसी, सॉफ्टबैंक, वॉलमार्ट, अन्य से 3.6 अरब डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई फ्लिपकार्ट समूह ने सोमवार को कहा कि उसने जीआईसी, कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (सीपीपी इनवेस्टमेंट), सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 और वॉलमार्ट की अगुवाई में 3.6 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 26,805.6 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने बताया कि वित्त पोषण के इस दौर में उसका मूल्यांकन 37.6 अरब अमेरिकी डॉलर किया गया।

तेजी से बढ़ते भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन, रिलायंस जियोमार्ट और अन्य के साथ मुकाबला कर रही फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह कर्मचारियों, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखेगी।

वित्त पोषण के मौजूदा दौर में सॉवरेन फंड डिस्रप्टएड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, खजाना नैशनल बरहाद के साथ ही मार्की इनवेस्टर्स टेनसेंट, विलुहबी कैपिटल, अंतरा कैपिटल, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और टाइगर ग्लोबल ने भी भागीदारी की।

हालांकि, फ्लिपकार्ट ने यह नहीं बताया कि इन निवेशकों ने अलग-अलग कितना निवेश किया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सीपीपी इनवेस्टमेंट ने करीब 75-80 करोड़ डॉलर, सॉफ्टबैंक ने 50 करोड़ डॉलर निवेश किए।

फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि निवेश के इस दौर में समूह का मूल्य 37.6 अरब डॉलर (करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये) आंका गया।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘अग्रणी वैश्विक निवेशकों द्वारा किया गया यह निवेश भारत में डिजिटल कॉमर्स की संभावनाओं और सभी हितधारकों के लिए इस क्षमता को अधिकतम स्तर पर ले जाने की फ्लिपकार्ट की क्षमताओं में उनके विश्वास को दर्शाता है। हम किराना सहित लाखों छोटे और मध्यम भारतीय व्यवसायों के विकास में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट नई श्रेणियों में निवेश जारी रखेगा और उपभोक्ताओं के अनुभवों को बदलने और विश्व स्तरीय आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए भारत में निर्मित प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएगा।

इस सौदे के साथ सॉफ्टबैंक ने एक बार फिर फ्लिपकार्ट में निवेश किया है। इससे पहले जब 2018 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, तब सॉफ्टबैंक ने अपने करीब 20 प्रतिशत शेयर बेच दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर