लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे पर 11 घंटे के निलंबन बाद उड़ानों का परिचालन शुरू

By भाषा | Updated: May 17, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है। चक्रवात ‘ताउते’ की चेतावनी के मद्देनजर हवाईअड्डे से उड़ानों का परिचालन 11 घंटे तक निलंबित रहा।

सेवा निलंबित होने के कारण शाम 7.30 बजे तक आने और जाने वाली 55 से अधिक उड़ाने रद्द करनी पड़ीं।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने सभी सेवाएं चक्रवात ‘ताउते’ की चेतावनी के कारण पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू में तीन घंटे के लिये निलंबित रखने की घोषणा की थी जिसे अंतत: विभिन्न चरणों में रात 10 बजे तक बढ़ाना पड़ा।

सीएसएमआईए ने अपने बयान में कहा, ‘‘हवाईअड्डे पर परिचालन 17 मई को रात 10 बजे शुरू कर दिया गया है।’’

निजी हवाईअड्डा परिचालक ने कहा कि आने वाली 34 और जाने वाली 22 उड़ानें रद्द हुई हैं। कुछ विमानों ने मुंबई के लिये अपनी सेवाएं रद्द करने का निर्णय किया।

सीएसएमआईए ने हालांकि इस बारे में ब्योरा नहीं दिया।

मुंबई हवाईअड्डा देश में दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा मांग फिलहाल कम है और यहां से रोजाना करीब 250 उड़ानों का परिचालन होता है।

महामारी से पहले यहां करीब 1,000 उड़ानों का परिचालन होता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार