लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्रालय एनएबीएफआईडी के प्रबंध निदेशक, उप-प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर वित्त मंत्रालय जल्द नवगठित विकास वित्त संस्थान राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण एवं विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) के प्रबंध निदेशक और उप-प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा।

पिछले महीने सरकार ने दिग्गज बैंकर के वी कामत को इस 20,000 करोड़ रुपये के विकास वित्त संस्थान का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। यह संस्थान कोष की कमी से जूझ रहे बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) को एनएबीएफआईडी के प्रबंध निदेशक और उप-प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति करने के बारे में सूचित करेगा।

ब्यूरो इसके लिए विज्ञापन निकालेगा और चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए शीर्ष अधिकारियों की खोज करता है।

बैंक के प्रबंध निदेशक अधिकतम 65 साल की उम्र तथा उप-प्रबंध निदेशक 62 साल की उम्र तक के लिए नियुक्त किए जाएंगे।

एनएबीएफआईडी कानून, 2021 के तहत संस्थान में एक प्रबंध निदेशक और तीन उप-प्रबंध निदेशक हो सकते हैं।

सरकार ने इसमें 20,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी के ऊंपर 5,000 करोड़ रुपये का अनुदान देने की प्रतिबद्धता जताई है।

सरकार पहले वित्त वर्ष के अंत तक अनुदान देगी। सरकार बहुपक्षीय संस्थानों, सॉवरेन संपदा कोषों तथा अन्य विदेशी कोषों से कर्ज के लिए 0.1 प्रतिशत की रियायती दर पर गारंटी भी देगी।

विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) की स्थापना एक सांविधिक निकाय के रूप में की गई है। यह लंबी अवधि, निचले मार्जिन तथा बुनियादी ढांचा वित्तपोषण की जोखिम वाली प्रकृति से होने वाली विफलता के समाधान में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?