लाइव न्यूज़ :

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 8वां बजट पेश किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 11:22 IST

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। पिछले 10 साल में हमारे विकास और सुधारों ने दुनिया को आकर्षित किया है।

Open in App

Nirmala Sitharaman presented the 8th consecutive budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। पिछले 10 साल में हमारे विकास और सुधारों ने दुनिया को आकर्षित किया है, आज हमारी अर्थव्यवस्था तीव्र आर्थिक वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था है। इस बजट का मकसद परिवर्तनकारी सुधारों को आगे बढ़ाना है। हम सब मिलकर अधिक समृद्धि के लिए अपनी क्षमता का पूर्ण इस्तेमाल करने करने की यात्रा पर आग बढ़े रहे हैं वित्त मंत्री सीतारमण।

अगले पांच साल वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अद्वितीय अवसर पेश करेंगे। ‘विकसित भारत’ के तहत हमारे लक्ष्य में गरीबी खत्म करना, 100 प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किफायती व व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना शामिल। सुधारों के तहत कर, बिजली, कृषि, खनन और शहरी क्षेत्र में सुधारों को आगे बढ़ाया जाएगा। मखाना के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने ‘प्रधानमंत्री धन ध्यान कृषि योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत कम पैदावार, आधुनिक फसल गहनता और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिले शामिल किए जाएंगे। इससे 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (एनएएफईडी) अगले चार वर्षों में दलहन की खरीद करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत संशोधित ब्याज छूट योजना के तहत कर्ज तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जाएगा।

 

टॅग्स :बजट 2025निर्मला सीतारमणबजटनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो