लाइव न्यूज़ :

फिक्की ने सरकार से कोविड- 19 से प्रभावित पर्यटन, होटल उद्योग को समर्थन देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून देश के प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल फिक्की ने बुधवार को सरकार से पर्यटन, यात्रा और होटल उद्योग को समर्थन देने के उपाय करने का आग्रह किया। उद्योग मंडल ने कहा है कि कोविड- 19 महामारी के कारण यह उद्योग नकदी के गंभीर संकट से गुजर रहा है।

कोरोना महामारी के कारण पर्यटन एवं होटल उद्योग पूरी तरह से ठप पड़ गया है। इसकी वजह से कई होटल और दूसरे व्यवसाय बंद हो गये हैं। जो लोग अपनी जीविका के लिये इस उद्योग पर निर्भर थे उनमें से कइयों को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है।

उद्योग मंडल ने एक बयान में कहा है, ‘‘स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका है। ऐसे में सरकार को कदम उठाते हुये इस उद्योग के समक्ष खड़े नकदी संकट की समस्या का समाधान करने के वास्ते तुरंत राहत उपाय करने चाहिये।’’

फिक्की ने इस उद्योग की अगस्त 2020 को समाप्त हुई कार्यशील पूंजी, मूल राशि, ब्याज , कर्ज और ओवरड्राफ्ट की वसूली पर स्थगन को एक साल बढ़ाने की मांग की है। फिक्की का कहना है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण होटल उद्योग को उसके कामकाज में सामान्य स्थिति आने में कम से कम चार से पांच साल का समय लगेगा। ऐसी स्थिति पुनर्गठन की अवधि और अनुपात पर गौर करने की आवश्यकता है।

फिक्की ने सरकार से आपात रिण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) की भुगतान वापसी की अवधि को बढ़ाकर आठ साल करने का भी आग्रह किया है। उद्योग मंडल ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि पर्यटन को संविधा की समवर्ती सूची में शामिल किया जाना चाहिये जिससे कि केन्द्र के साथ साथ राज्य भी इस क्षेत्र की वृद्धि के लिये नीतियां बना सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां