लाइव न्यूज़ :

चार नयी जीप एसयूवी के उत्पादन के लिये भारत में 25 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी फिएट क्राइशलर

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी वाहन बनाने वाली कंपनी फिएट क्राइशलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने स्थानीय उत्पादों का विस्तार करने के उद्देश्य से चार नयी जीप एसयूवी के उत्पादन पर भारत में 25 करोड़ डॉलर (लगभग 1,825 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।

कंपनी पहले ही पिछले पांच वर्षों में भारतीय परिचालन में 45 करोड़ डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जता चुकी है। कंपनी ने कहा कि भारत में चार नये उत्पाद 2022 के अंत तक पेश किये जायेंगे।

एफसीए ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरी तरह से नयी व स्थानीय वाहन लाइनअप में 2021 का मेड-इन-इंडिया जीप कम्पास, स्थानीय स्तर पर विनिर्मित थ्री-रो जीप एसयूवी, जीप रैंगलर और अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप ग्रैंड चेरोकी शामिल है। इन्हें स्थानीय रूप से रंजनगांव में एफसीए की संयुक्त उद्यम निर्माण सुविधा में तैयार किया जायेगा।’’

एफसीए इंडिया के प्रबंध निदेशक पार्थ दत्ता ने इस बारे में कहा, ‘‘25 करोड़ डॉलर के हमारे नये निवेश से हमें रंजनगांव में तैयार होने वाली नयी जीप एसयूवी के साथ ही विविध श्रेणियों में प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह नया निवेश 45 करोड़ निवेश करने की हमारी पहले की प्रतिबद्धता से अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव