लाइव न्यूज़ :

एफएचआरएआई की होटल एवं रेस्तरां को एनआईपी में शामिल करने की मांग

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर आतिथ्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था एफएचआरएआई ने वित्त मंत्रालय से होटलों एवं पर्यटन से संबंधित क्षेत्रों को राष्ट्रीय ढांचागत पाइपलाइन (एनआईपी) में शामिल करने का अनुरोध किया है ताकि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित इस क्षेत्र को सस्ता कर्ज मिल सके।

भारतीय होटल एवं रेस्तरां संगठनों के महासंघ एफएचआरएआई ने वित्त वर्ष 2022-23 के बजट के पहले वित्त मंत्रालय को दिए गए सुझाव में यह मांग रखी है। महासंघ ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि होटल उद्योग को ढांचागत क्षेत्र का दर्जा देने से इसे महामारी की मार से उबरने में मदद मिलेगी।

महासंघ ने घरेलू पर्यटन के लिए विशेष कर प्रोत्साहन देने की भी मांग की है।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह कोहली ने एक बयान में कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि होटल एवं पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों को एनआईपी में सूचीबद्ध ढांचागत परियोजनाओं में शामिल किया जाए। इससे कम ब्याज दर पर अधिक भुगतान अवधि वाले ऋण का समर्थन देना संभव हो पाएगा।’’

कोहली ने कहा कि होटल व्यवसाय की पूर्णता अवधि लंबी होती है और कारोबार के शुरुआती वर्षों में काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसकी वजह से होटल आने वाले वर्षों में लाभ की आस में कारोबार करते रहते हैं। लेकिन कोविड-19 महामारी के आने से होटल एवं रेस्तरांओं का नुकसान बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार को कारोबार क्षति को अगले आठ से 12 वर्षों तक ले जाने की इजाजत देनी चाहिए।

महासंघ ने होटल उद्योग को ढांचागत क्षेत्र का दर्जा देने की भी मांग की है। फिलहाल 200 करोड़ रुपये या अधिक निवेश से निर्मित होटल को ही ढांचागत दर्जा मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर