लाइव न्यूज़ :

भारत में शुल्क दरें बहुत ज्यादा : लाइटहाइजर

By भाषा | Updated: December 16, 2020 23:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रॉबर्ट लाइटहाइजर ने बुधवार को कहा कि भारत में शुल्क ‘अत्यधिक’ ऊंचा है और कुछ अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क कटौती से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लाइटहाइजर ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका में प्रशासन में बदलाव से आगे दोनों देशों के बीच प्रस्तावित सीमित व्यापार करार को लेकर चीजें धीमी हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापार करार में कितना समय लगेगा, एक करार है, जो छोटा है, हम उस करार से अधिक दूर नहीं हैं।’’

लाइटहाइजर ने भारतीय उद्योग के परिसंघ (सीआईआई) के नामित अध्यक्ष टी वी नरेंद्रन के साथ चर्चा में कहा, ‘‘हमारे यहां राजनीतिक बदलाव हो रहा है, यह एक झटका होगा। कुछ बदलाव होंगे और मेरा मानना है कि इससे चीजें धीमी होंगी।’’

लाइटहाइजर ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच अधिक व्यापक व्यापार समझौते में अभी कुछ समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित