लाइव न्यूज़ :

ग्लेनमार्क का दावा, कोविड-19 के इलाज में कई तरह से फायदेमंद है फेविपिरावीर

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने दावा किया है कि उसकी वायरल रोधी दवा फेविपिरावीर कोविड-19 के इलाज में कई तरह से लाभदायक है। इस दवा की खुराक तेजी से इलाज में भी सहायक है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि नियंत्रित चरण तीन क्लिनिकल अध्ययन के नतीजों से यह निष्कर्ष निकला है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि परीक्षण के नतीजों को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इन्फेक्शियस डिसिसीज (आईजेआईडी) में प्रकाशित किया गया है।

कंपनी फेविपिरावीर को फेबिफ्लू ब्रांड नाम से बेचती है। कंपनी ने तीसरे चरण का परीक्षण 150 मरीजों पर किया है।

ग्लेनमार्क ने दावा किया कि फेविपिरावीर इलाज में कई तरह से फायदेमंद है। यह तेजी से इलाज में मदद करती है। साथ ही ऑक्सिजन थैरेपी की जरूरत को कम करती है। कंपनी ने कहा, ‘‘मामूली संक्रमण वाले कोविड-19 के पुष्ट मामलों में ऐसे मरीजों को अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल गई, जिन्हें इलाज के दौरान फेविपिरावीर की खुराक दी गई थी। इन मरीजों के क्लिनिकल इलाज का समय 2.5 दिन घट गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार