लाइव न्यूज़ :

तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट, सोयोबीन दाना और लूज के भाव में सुधार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को बिनौला और मूंगफली के भाव कमजोर होने से तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख कायम हो गया। इसके चलते सोयाबीन और पाम तेल सहित विभिन्न तेल-तिलहनों की कीमतों में गिरावट आई। वहीं सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग के कारण सोयाबीन दाना और लूज के भाव में सुधार आया। बाकी तेल-तिलहनों की कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन के किसान नीचे भाव में अपनी फसल बेचने से बच रहे हैं जिससे सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव में सुधार आया। डीओसी की स्थानीय मांग होने से भी सोयाबीन तिलहन में सुधार को बल मिला।

उन्होंने कहा कि पामोलीन के मुकाबले सोयाबीन और बिनौला जैसे हल्के तेलों के सस्ता होने से पामोलीन की मांग प्रभावित हुई है। इस वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें नरमी के साथ बंद हुईं। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों के मुकाबले सीपीओ और पामोलीन का आयात करना महंगा सौदा बैठता है। महंगा होने के कारण दुनियाभर में सीपीओ की मांग घट रही है।

उसने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल सहित कई अन्य तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

सूत्रों ने कहा कि पिछले लगभग ढाई महीने में मूंगफली तेल में 35 रुपये किलो, बिनौला में लगभग 23 रुपये किलो की गिरावट आई है लेकिन सरकार को तेल-तिलहनों की कीमतों में आई गिरावट का लाभ आम उपभोक्ताओं को सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करनी चाहिये जो निरंतर तेल-तिलहन कीमतों पर नजर रखे। तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट से आम उपभोक्ताओं या किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा फिर भाव टूटने का लाभ कौन उठा रहा है इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,800 - 8,825 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,700 - 5,785 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 - 1,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,640 -2,665 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,720 - 2,830 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,950 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,700 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,540

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,980 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,580 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,450 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,550 - 6,650, सोयाबीन लूज 6,400 - 6,450 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर