लाइव न्यूज़ :

ईयू, ब्रिटेन में वर्गीकृत विज्ञान बाजार में प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने के संदेह में फेसबुक की जांच

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:55 IST

Open in App

लंदन, चार जून यूरोपीय संघ और ब्रिटिश नियामकों ने वर्गीकृत विज्ञापन बाजार में प्रतिस्पर्धा नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की जांच शुरू की है।

जांच में पता लगाया जाएगा कि क्या कंपनी ने प्रतिस्पर्धी सेवाओं के जरिये प्राप्त आंकड़ों को उपयोग प्रतिस्पर्धा बिगाड़ने में तो नहीं किया।

यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह यह भी जांच करेगा कि जिस तरीके से फेसबुक ने अपने खुद के वर्गीकृत विज्ञापन सेवा बाजार मंच को सोशल नेटवर्क से संबद्ध किया है, इससे क्या उसे ग्राहकों तक पहुंचने में लाभ मिल रहा है और क्या इससे ईयू के प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हो रहा है।

इस बीच, ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा आयोग ने भी फेसबुक के खिलाफ जांच की घोषणा की है। जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या फेसबुक का आंकड़ों का संग्रह और उसका उपयोग उसे वर्गीकृत आंकड़े और ‘ऑनलाइन डेटिंग’ की सुविधा उपलब्ध कराने वाली प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले अनुचित लाभ देता है।

यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रतिस्पर्धा नीति मामलों प्रभारी मारग्रेट वेस्टेगर ने कहा, ‘‘फेसबुक अपने सोशल नेटवर्क और उससे इतर उपयोगकर्ताओं की गतिविधियों के जरिये काफी सारा आंकड़ा प्राप्त करती है। इन आंकड़ों के जरिये कंपनी विशिष्ट ग्राहक समूहों को लक्षित करने में सक्षम होती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात को विस्तार से देखेंगे कि क्या ये आंकड़े फेसबुक को विशेष रूप से ऑनलाइन वर्गीकृत विज्ञापन क्षेत्र में अनुचित प्रतिस्पर्धात्मक लाभ देते हैं।’’

यूरोपीय संघ के नियामकों की इस इस जांच को बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के दबदबे पर लगाम लगाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

वास्तव में ईयू की यह चिंता रही है कि ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों से एकत्र किए गए आंकड़ों का उपयोग उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने में करते हैं, यह जांच इस बात को भी रेखांकित करता है।

फिलहाल फेसबुक से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई