लाइव न्यूज़ :

एजमाईट्रिप का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ बढ़कर 15.42 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त ऑनलाइन यात्रा कंपनी एजमाईट्रिप ने सोमवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा छह गुना से अधिक होकर 15.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसका मुख्य कारण हवाई यात्रा खंड का शानदार प्रदर्शन है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

एजमाईट्रिप ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 34.75 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी अवधि में यह 12 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि हवाई मार्ग खंड की आय एक साल पहले की समान अवधि के 3.50 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 18.87 करोड़ रुपये रही।

एजमाईट्रिप के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निशांत पिट्टी ने कहा, ‘‘महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद एजमाईट्रिप ने यात्रा और पर्यटन उद्योग के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय में मजबूत प्रदर्शन किया है। यह परिचालन क्षमता में वृद्धि और परिचालन की कम लागत पर काम करने के हमारे मॉडल के कारण संभव हुआ।"

पिट्टी ने कहा, " संक्रमण के मामलों में भारी कमी और टीकाकरण की रफ्तार तेज होने के साथ हम यात्रा उद्योग के पुनरुद्धार को लेकर आशान्वित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख