लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में निर्यात 43 प्रतिशत बढ़कर 35.65 अरब डॉलर, आयात में 62 प्रतिशत का उछाल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर देश का निर्यात अक्टूबर में 43 प्रतिशत बढ़कर 35.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में व्यापार घाटा भी बढ़कर 19.73 अरब डॉलर हो गया। निर्यात और आयात के अंतर को व्यापार घाटा कहते हैं।

समीक्षाधीन महीने में आयात 62.51 प्रतिशत के उछाल के साथ 55.37 अरब डॉलर रहा।

अक्टूबर में पेट्रोलियम, कॉफी, इंजीनियरिंग सामान, सूती धागे, रत्न एवं आभूषण, रसायन, प्लास्टिक और समुद्री उत्पाद के निर्यात में बढ़ोतरी हुई।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में देश का निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 55.13 प्रतिशत बढ़कर 233.54 अरब डॉलर रहा है। अप्रैल-अक्टूबर के दौरान आयात भी 78.16 प्रतिशत बढ़कर 331.39 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह वित्त वर्ष के पहले सात माह में व्यापार घाटा 97.85 अरब डॉलर रहा है।

अक्टूबर में कच्चे तेल का आयात बढ़कर 14.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अक्टूबर, 2020 में छह अरब डॉलर था। अप्रैल-अक्टूबर में तेल आयात 87.42 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात 5.1 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के समान महीने में 2.5 अरब डॉलर रहा था।

वहीं इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में 51 प्रतिशत बढ़कर 9.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अक्टूबर में कुल निर्यात में इंजीनियरिंग उत्पादों का हिस्सा 28.19 प्रतिशत रहा। इस दौरान पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 5.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

निर्यातकों के संगठन फियो ने कहा कि अक्टूबर के आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति सुधर रही है और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे ऑर्डर मिल रहे हैं।

सितंबर में व्यापार घाटा 22.59 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां