लाइव न्यूज़ :

मई के पहले सप्ताह में निर्यात 80 प्रतिशत बढ़कर सात अरब डालर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई देश के निर्यात कारोबार में लगातार वृद्धि का रुख जारी है। इस महीने के पहले सप्ताह में निर्यात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 80 प्रतिशत बढ़कर 7.04 अरब डालर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

आंकड़ों के मुताबिक इससे पिछले साल 2020 में एक से सात मई के दौरान 3.91 अरब डालर का निर्यात किया गया जबकि 2019 की इसी अवधि में 6.48 अरब डालर का निर्यात किया गया था।

इस अवधि में आयात भी 80.7 प्रतिशत बढ़कर 8.86 अरब डालर तक पहुंच गया जो कि पिछले साल इसी अवधि में 4.91 अरब डलर और 2019 में 10.39 अरब डालर था।

अप्रैल 2021 माह में देश का निर्यात कारोबार एक साल पहले इसी माह के मुकाबले तीन गुणा के करीब बढ़कर 30.21 अरब डालर रहा है। अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के चलतिे देश से केवल 10.17 अरब डालर का निर्यात किया गया था।

इस दौरान रत्न एवं आभूषण, जूट, कालीन, हसतशिलप, चमड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान, तेल खल, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों, समुद्री उत्पादों और रसायन का निर्यात कारोबार बेहतर रहा।

निर्यातक संगठनों के महासंघ फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशंस (फियो) के अध्यक्ष एस के सराफ ने कहा कि निर्यात वृद्धि काफी उत्साहवर्धक है और निर्यातकों के पास अच्छे आर्डर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि वह निर्यातकों की सुविधा के लिये भारत से वाणिज्यिक वसतु निर्यात योजना (एमईआईएस) और निर्यात उत्पादों पर शुल्क एवं करों की वापसी की आरओडीटीईपी दरों पर गौर करे तथा इसके तहत जल्द से जल्द इसकी घोषणा करे क्योंकि निर्यातकों के मार्जिन पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट