लाइव न्यूज़ :

रत्न, आभूषणों का निर्यात बीते वित्त वर्ष में 25.71 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:34 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल रत्न एवं आभूषणों का निर्यात बीते वित्त वर्ष 2020-21 में इससे पिछले साल की तुलना में 25.71 प्रतिशत गिरकर 1,85,952.34 करोड़ रुपये रह गया। उद्योग संगठन रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अड़चनों से निर्यात का आंकड़ा नीचे आया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 2,50,319.89 करोड़ रुपये रहा था।

जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने सोमवार जारी बयान में कहा, ‘‘2020-21 का साल अपवाद वाला है, लेकिन इसके बावजूद उद्योग ने जुझारू क्षमता दिखाई। उद्योग ने नए सामान्य के अनुरूप खुद को ढाला और वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निर्यात में सुधार दिखाई दिया।’’

शाह ने कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में गिरावट के बाद चौथी तिमाही में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 12.73 प्रतिशत बढ़ा।’’

बीते वित्त वर्ष के दौरान तराशे और पॉलिश हीरों का निर्यात 8.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,302.04 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 1,32,015.25 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान सोने के आभूषणों का निर्यात 57.89 प्रतिशत घटकर 35,483.17 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 84,270.81 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं दूसरी ओर चांदी के आभूषणों का निर्यात 43.55 प्रतिशत बढ़कर 17,163.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2019-20 में यह आंकड़ा 11,955.75 करोड़ रुपये रहा था।

इस बीच, रंगीन रत्नों का निर्यात 39.32 प्रतिशत घटकर 1,377.30 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,269.69 करोड़ रुपये रहा था।

मार्च में कुल निर्यात 73.98 प्रतिशत बढ़कर 24,729.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मार्च, 2020 में 14,214.24 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार