लाइव न्यूज़ :

पुनरुद्धार में तेजी के साथ दूसरी तिमाही में 7.7 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद: इक्रा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:38 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीएसटी संग्रह, बिजली खपत और ई-वे बिल समेत 15 उच्च आवृत्ति संकेतकों में आधे में महामारी से पहले के स्तर से सुधार देखने को मिल रहा है। ऐसे में अर्थव्यवस्था महामारी के प्रकोप से बाहर निकलती हुई दिख रही है, तथा दूसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में हालांकि कहा कि सितंबर के आंकड़े उतने अच्छे नहीं है, जिससे पता चलता है कि सुधार अभी भी असमान है।

इक्रा रेटिंग की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने बृहस्पतिवार को एक टिप्पणी में कहा कि आधार प्रभाव, आपूर्ति पक्ष की बाधाओं और अतिरिक्त बारिश ने सितंबर में 15 उच्च आवृत्ति संकेतकों में से अधिकांश के प्रदर्शन को कम कर दिया, लेकिन पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में पुनरुद्धार में तेजी हुई है।

दूसरी ओर गैर खाद्य बैंक ऋण को छोड़कर 15 उच्च आवृत्ति संकेतकों में से 14 का प्रदर्शन अगस्त की तुलना में सितंबर में खराब हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर