लाइव न्यूज़ :

तेजी के बाद बाजार में सीमित बढ़ोतरी की उम्मीद : बोफा सिक्योरिटीज

By भाषा | Updated: January 20, 2021 14:32 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने बुधवार को कहा कि बीते साल अप्रैल से भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी के बाद अब सीमित बढ़ोतरी की उम्मीद है और 2021 में बाजार में एक अंकों की बढ़ोतरी हो सकती है।

बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि उसे उतनी अधिक तेजी की उम्मीद नहीं है और उसने 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी सूचकांक के 2021 के अंत तक 15,000 अंक के स्तर पर पहुंचने का अनुमान जताया।

कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते 40 प्रतिशत गिरने के बाद बाजार में अप्रैल से 80 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास सहित कई विश्लेषकों ने बाजार में सामान्य से अधिक बढ़त को लेकर चिंता जताई है।

बोफा के भारत में इक्विटी रणनीतिकार अमीश शाह ने कहा, ‘‘हम निफ्टी पर 15,000 का लक्ष्य दे रहे हैं, जिसका मतलब है कि अब सीमित बढ़त की उम्मीद है। हमें अभी भी तेजी की उम्मीद है, लेकिन उतनी अधिक नहीं।’’

उन्होंने कहा कि बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के मूल्यांकन ऐतिहासिक ऊंचाइयों से काफी कम हैं, जो इसे एक आकर्षक बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार