लाइव न्यूज़ :

वित्त वर्ष 2021-22 में जीईएम पोर्टल से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खरीद की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 21, 2021 14:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी सार्वजनिक खरीद पोर्टल जीईएम से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद होने की उम्मीद है। इस दौरान रक्षा मंत्रालय और पीएसयू से खरीदारी तेजी से बढ़ने का अनुमान है।

सरकारी ई-मार्केट (जीईएम) पोर्टल की शुरुआत अगस्त 2016 में हुई थी, जहां से सभी सरकारी मंत्रालय एवं विभाग ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।

जीईएम के सीईओ तलीन कुमार ने कहा कि 2020-21 में ऑर्डर मूल्य 37,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो इससे पिछले साल 22,896 करोड़ रुपये था।

कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मार्च 2021 तक रेल मंत्रालय के शामिल होने के साथ जीईएम अगले वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर मूल्य की ओर बढ़ रहा है, जो तीन गुना वृद्धि को दर्शाता है।’’

सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) ने इस साल अब तक जीईएम पर 3,372 करोड़ रुपये से अधिक की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की है। इसी तरह रक्षा मंत्रालय ने इस साल अब तक 3,406 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार